सक्ती

सक्ती जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने 25 सितंबर को साराडीह बैराज और दरहाघाट चंद्रपुर में मॉक एक्सरसाइज का होगा आयोजन

सक्ती जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने 25 सितंबर को साराडीह बैराज और दरहाघाट चंद्रपुर में मॉक एक्सरसाइज का होगा आयोजन kshititech
सक्ती जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने 25 सितंबर को साराडीह बैराज और दरहाघाट चंद्रपुर में मॉक एक्सरसाइज का होगा आयोजन kshititech

सक्ती – राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग जिला सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में 25 सितंबर गुरूवार सुबह 10 बजे तहसील डभरा अंतर्गत साराडीह बैराज और तहसील चंद्रपुर अंतर्गत ग्राम दरहाघाट में बाढ़ आपदा पर मॉक एक्सरसाइज (काल्पनिक अभ्यास कार्यक्रम) आयोजित की जाएंगी। यह मॉक एक्सरसाइज आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि यह केवल एक प्रशिक्षण प्रक्रिया है और जिससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस दौरान जिले व क्षेत्र के नागरिकों को अभ्यास के दौरान शांति बनाये रखने एवं किसी भी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। सभी से अपील की गई है कि अफवाहों से बचे और दूसरो को सही जानकारी प्रदान करें और इस महत्वपूर्ण मॉक एक्सरसाइज में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। कलेक्टर ने मॉक एक्सरसाइज (काल्पनिक अभ्यास कार्यक्रम)  के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए नियुक्त किए नोडल अधिकारी कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो ने 25 सितंबर 2025 को सक्ती जिले के साराडीह बैराज और दरहाघाट चंद्रपुर में मॉक एक्सरसाइ के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए नोडल अधिकारी के रूप में जिला स्तर पर अपर कलेक्टर  बीरेंद्र लकड़ा को जिला के लिए इंसिडेंट कमांडर और सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अनुभाग के लिए इंसिडेंट कमांडर नियुक्त किया है। साथ ही कलेक्टर  तोपनों द्वारा जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी, नगर सेना, पुलिस विभाग, प्रभारी अधिकारी राष्ट्रीय आपदा रिस्पॉन्स बल, राजस्व विभाग, औद्योगिक सुरक्षा विभाग सहित अन्य सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में डिप्टी कलेक्टर  विनय कश्यप द्वारा आज ग्राम दरहाघाट, चंद्रपुर पहुंचकर मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों का जायजा लिया गया।