सक्ती

14 अगस्त को शक्ति कलेक्टर तोपनो की उपस्थिति में हुआ स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन

सक्ती शहर के प्रमुख मार्गों पर हुई आजादी की वर्षगांठ की दौड़

सक्ती –   14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सक्ती शहर के गौरव पथ मार्ग से विभिन्न मार्गो में होते हुए स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन सक्ती जिले के ऊर्जावान आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो की उपस्थिति में किया गया, इस अवसर पर जहां जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद रहे तो वहीं स्वतंत्रता दिवस की दौड़ में हाथों में तिरंगा झंडा लिए देश प्रेम के जज्बे के साथ लोगों ने दौड़ लगाई तथा इस अवसर पर शहर के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर अमृत विकास टोपनो ने कहा कि आज आजादी की वर्षगांठ हम सभी देशवासियों के लिए एक गौरवशाली क्षण है, तथा आज सक्ती जिले में भी गांव-गांव तक लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिल रहा है, तथा जनप्रतिनिधि एवं पूरे जिलेवासी आज इस आजादी की वर्षगांठ को मनाने के लिए आतुर है, एवं इस अवसर पर कलेक्टर साहब ने समस्त जिले वासियों को भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं भी दी, साथ ही 15 अगस्त को सुबह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्य समारोह में भी सभी नागरिकों को पहुंचने का आग्रह किया