सामुहिक बलात्कार करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

बाराद्वार – विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता को दिनांक 18.01.26 के दोपहर 02.30 बजे ग्राम भुरसीडीह के दिलीप सिंदार, अशोक कुमार चौहान के द्वारा जबरन शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार करने के संबंध में पीड़िता की मां के द्वारा लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। आरोपीयो की पतासाजी किया जा रहा था,सूचना मिला कि उक्त आरोपीगण भागने के फिराक में बाराद्वार बस स्टेण्ड के पास खड़े है। जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रफूल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे) जी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रा.पु.से), अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) सक्ती डाॅ. भुवनेश्वरी पैकरा(रा.पु.से) के आवश्यक दिशा निर्देश पर थाना बाराद्वार पुलिस द्वारा तत्काल बाराद्वार बस स्टेण्ड से आरोपी दिलीप सिदार पिता कन्हैया लाल सिदार उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्रमांक 11 भुरसीडीह थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छग) एवं दिलीप सिदार पिता कन्हैया लाल सिदार उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्रमांक 11 भुरसीडीह थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छग) को दिनांक 06.02.26 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया ।


