बिर्रा में जवाहर नवोदय विद्यालय का अभ्यास परीक्षा सम्पन्न


बिर्रा – माननीय कलेक्टर महोदय जन्मजेय महोबे जांजगीर चांपा, अश्वनी कुमार भारद्वाज जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चाम्पा के आदेशानुसार एवम रत्ना थवाईत विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह एवम हीरेन्द्र बेहार खंड समन्वयक विकासखंड बम्हनीडीह के कुशल मार्गदर्शन पर नवोदय विद्यालय अभ्यास परीक्षा 2025 का सफल आयोजन 20 सितंबर दिन शनिवार को संकुल केंद्र बिर्रा में समय 10 बजे से 12 बजे तक किया गया। जिसमे संकुल केंद्र बिर्रा से शासकीय प्राथमिक शाला बिर्रा के पांच बच्चे, शासकीय नवीन प्राथमिक शाला संजयनगर बिर्रा के एक बच्चे, शासकीय प्राथमिक शाला बसंतपुर के 4 बच्चे शामिल हुए। इस परीक्षा में निहारिका साहू सहायक शिक्षिका एवम प्रमोद कुमार कश्यप सहायक शिक्षक को पर्यवेक्षक बनाया गया है। रामकिशोर देवांगन संकुल समन्वयक संकुल केंद्र बिर्रा को जवाहर नवोदय विद्यालय अभ्यास परीक्षा का केंद्राध्यक्ष बनाया गया है। परीक्षा शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ।


