सक्ती

मुस्लिम समाज की ईद पर निकले जुलूस का किया जोरदार स्वागत किया अग्रवाल समाज सक्ती ने

मुस्लिम समाज की ईद पर निकले जुलूस का किया जोरदार स्वागत किया अग्रवाल समाज सक्ती ने kshititech
मुस्लिम समाज की ईद पर निकले जुलूस का किया जोरदार स्वागत किया अग्रवाल समाज सक्ती ने kshititech
मुस्लिम समाज की ईद पर निकले जुलूस का किया जोरदार स्वागत किया अग्रवाल समाज सक्ती ने kshititech

सक्ती ‌। अग्रवाल समाज शक्ति द्वारा 16 सितंबर को मुस्लिम समाज के पवित्र पर्व ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में सुबह निकाली जुलूस शोभा यात्रा का हटरी धर्मशाला के सामने हटरी चौक में भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, सचिव कन्हैया गोयल, अग्रसेन जयंती समारोह समिति शक्ति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल (राजू), सचिव मनीष कथूरिया, कोषाध्यक्ष मुकेश बंसल, रामअवतार अग्रवाल, गोविंद राम कथूरिया, विनोद अग्रवाल (धान वाले), नरेश गेवाडीन, रमेश चंद अग्रवाल (पशु आहार), महेश अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, गणेश राम अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल लाला, पूनम चंद अग्रवाल, अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार, अनुराग जिंदल भुरु, मुकेश अग्रवाल साई कंप्यूटर, गजेंद्र गज्जू डालमिया, अभिषेक अग्रवाल गोलू श्री अनुराग, अजय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल मेडिकल , श्रीकिशन अग्रवाल लीला, सांवरिया अग्रवाल, ऋषि कुमार गोयल, राकेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, चमन अग्रवाल सहित अन्य अग्रवाल बन्धुओं ने जहां मुस्लिम समाज के वरिष्ठ जनों को माला पहनाकर एवं गले मिलकर उन्हें ईद की बधाइयां दी, तो वहीं जुलूस में शामिल सभी समाज बंधुओ को स्वल्पाहार भी कराया गया, इस अवसर पर मुस्लिम समाज ने भी अग्रवाल समाज के सभी बंधुओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा की सक्ती शहर का यह आपसी सौहाद्र एवं आपसी भाईचारा अपने आप में एक मिसाल है, वही मुस्लिम समाज की ईद मिलादुन्नबी पर्व पर निकला जुलूस जामा मस्जिद से प्रारंभ हुआ जो कि शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस पहुंचा, वहीं इस जुलूस में मुस्लिम समाज के सभी वर्ग के लोग पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए, तो वहीं ईद पर्व पर निकले जुलूस को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था की थी।

मुस्लिम समाज की ईद पर निकले जुलूस का किया जोरदार स्वागत किया अग्रवाल समाज सक्ती ने kshititech

अग्रवाल समाज ने  चलाया स्वच्छता अभियान

जुलूस के स्वागत कार्यक्रम के पश्चात अग्रवाल समाज सक्ती ने स्वच्छता अभियान चला कर स्वच्छता के भी संदेश दिया, इस अवसर पर अग्रवाल सभा एवं अग्रसेन जयंती समारोह समिति के सदस्यों ने हटरी चौक में एकत्रित कचरो को उठाकर उसे निर्धारित स्थल पर डाला तथा लोगों से सदैव अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का भी संदेश दिया।