सक्ती

बिर्रा में जिला स्तरीय महासंग्राम डांस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बिर्रा – जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत अंचल के सबसे बड़े ग्राम पंचायत बिर्रा के शांति चौक में दीपावली के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय महासंग्राम डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष प्रजापति फिल्म अभिनेता लक्षनपुर चांपा  एवं विशिष्ट अतिथि बावा राम जायसवाल पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बम्हनीडीह , मोहन कुमारी साहू जिला सदस्य, श्रीमती विमला गोपाल कश्यप उप सरपंच ग्राम पंचायत बिर्रा उपस्थित हुए।  इस कार्यक्रम के अध्यक्षता पीली बाई एकादशिया साहू सरपंच ग्राम पंचायत बिर्रा के द्वारा किया गया । इस जिला स्तरीय महासंग्राम डांस प्रतियोगिता के अध्यक्ष डॉक्टर कुश पटेल एवं सचिव प्रदीप साहू और कोषाध्यक्ष सुखराम कहार, संरक्षक गणेश पटेल, रमेश जायसवाल और संतोष साहू को बनाया गया था। इस जिला स्तरीय महासंग्राम डांस प्रतियोगिता में चार अलग-अलग विधाओं में डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रुप डांस में एंट्री शुल्क 500 रुपए, युगल डांस में एंट्री शुल्क 300 रुपए, एकल डांस में एंट्री शुल्क 200 रुपए और ब्रेक डांस में एंट्री शुरू का 150 रुपए रखा गया था। इसके साथ ही चारों विधाओं में अलग-अलग पुरस्कार भी रखा गया था। पहला नंबर ग्रुप डांस में प्रथम पुरस्कार शरारा डांस ग्रुप भटगांव को 15000 रुपये एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया है। इसी तरह द्वितीय पुरस्कार मोर नन्हे संगवारी जांजगीर को 10000 रुपए, तृतीय पुरस्कार सांवरिया डांस ग्रुप सलखन को 7000 रुपए, चतुर्थ पुरस्कार मोहनी डांस ग्रुप कलमा बैराज चंद्रपुर को  5000 रुपए और पंचम पुरस्कार शिवानी डांस ग्रुप लैलूंगा को 3000 रुपए और सभी को शील्ड देकर सम्मानित किया गया है। दूसरा नंबर युगल डांस पर प्रथम पुरस्कार बच्चे और सुदी भैंसमा जिला कोरबा को 7000 रुपए, दूसरा पुरस्कार राजा हिंदुस्तानी रायपुर को  5000 रुपए, तीसरा पुरस्कार भोला बिंदु युगल डांस रायगढ़ को 3000 रुपए, चौथा पुरस्कार वंदे मातरम हरदी बाजार जिला कोरबा को 2000 रुपए और पांचवा पुरस्कार जे बी युगल डांस कोटमी सोनार को 1000 रुपए पुरस्कार और सभी को शील्ड देकर सम्मानित किया गया है । इसी तरह तीसरा नंबर पर एकल डांस पर प्रथम पुरस्कार संजना सोनी बिलासपुर को 5000 रुपए, दूसरा पुरस्कार सोनम एकल डांस मदनपुर खरसिया को 3000 रुपए , तीसरा पुरस्कार राजनंदनी रायगढ़ को 2000 रुपए, चौथा पुरस्कार प्राची देवी कमरीद को 1000 और पांचवा पुरस्कार  दीपा रानी एकल डांस मड़वा रानी को 700 रुपए और सभी को शील्ड देकर सम्मानित किया गया है। और चौथा नंबर पर ब्रेक डांस में प्रथम पुरस्कार आत्माराम कटौद को 2000 रुपए ,दूसरा पुरस्कार रीड ए कॉल डांस ग्रुप कोरबा को  1500 रुपए और तीसरा पुरस्कार अजय केवट सरवा को 1000 रुपए,  चौथा पुरस्कार मिस्टर डीजे रायपुर को 700 रुपए और पांचवा पुरस्कार वीके डांस ग्रुप महासमुंद को 500 रुपए और सभी को शील्ड देकर सम्मानित किया गया है। कार्तिक पटेल, हर नारायण केवट, कौशलेश साहू,मदन साहू, रथ राम साहू, पारस कहार ,सुखराम कहार, हरीश पटेल, राजेंद्र साहू, फागु पटेल, सुनील साहू राधेश्याम यादव, ठगेंद्र पटेल, रामकुमार पटेल , अश्वनी साहू, गणेश कहार ,मंतोष केवट, परदेसी कहार, पीतांबर कहार ,गजेंद्र पटेल ,सूर्यकांत श्रीवास, दीपक यादव, दुकालू सिदार, ऋषि पटेल, मनी साहू, चंद्रहास साहू, प्रदीप साहू, ईश्वर साहू ,विजय लाल यादव आदि के अलावा शांति चौक के मोहल्ले वासियों और समस्त ग्रामवासियों का जिला स्तरीय महासंग्राम डांस प्रतियोगिता में सहयोग मिला है। इस अवसर पर कार्यक्रम को देखने के लिए ग्राम वासी के अलावा अंचल के दूर दराज से बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।