अवैध रूप से परिवहन हो रहे धान हुआ जप्त

सक्ती । उपार्जन केंद्र में खपाने के लिए सक्ती में धान के अवैध परिवहन का मामला सामने आया है।अभिजीत राजभानू (अतिरिक्त तहसीलदार चंद्रपुर) और साथ में राजस्व टीम ने अवैध रूप से परिवहन हो रहे 50 बोरी धान जब्त किया है। दस्तावेज के अभाव में धान को जब्त कर लिया गया है। कृषक द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु समय की मांग की गई है। तदोपरांत उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कुछ दिन पहले ही कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने निर्देश दिये थे कि राजस्व और पुलिस विभाग मिलकर एकजूट होकर काम करे उसी निर्देश का पालन विभागों ने करते हुए अवैध धान परवहन करने वालों पर सफलता प्राप्त की। धान माफिया बिना कागजातों के जरिए बिक्री केंद्रों में धान खपा रहे थे। लगातार बढ़ रही इन्हीं शिकायतों को देखते हुए कलेक्टर पन्ना के निर्देशानुसार सभी अधिकारी ग्राउंड लेवल पर उतरकर छापामार कार्रवाई करने में लगे हैं | शुक्रवार को मुखबिरों ने कलेक्टर को सूचना दी कि वाहन में 50 बोरी धान का परिवहन किया जा रहा है जानकारी मिलते ही हरकत में आई अभिजीत राजभानू और उनकी टीम ने मौके पर पहुंच गई। उन्होंने वाहन को खड़ा कराया और कागजात दिखाने के लिए कहा, चालक के पास किसी तरह से कोई दस्तावेज नहीं थे। धान बोरियों से लदी वाहन बिक्री केंद्र जा रही थी, लेकिन उसके बाद भी कोई दस्तावेज नहीं रखा गया था। मामले की इसी गंभीरता को देखते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर सक्ती चौकी में खड़ा कर दिया गया है।

इसी कड़ी में धान का अवैध परिवहन कर रहे एक वाहन को हसौद तहसीलदार बीएल कुर्रे द्वारा पकड़ा गया है। इसमें 120 कट्टा धान लदा हुआ था। इसी कड़ी में शुक्रवार को बरेकेल कला पूल महानदी तहसील हसौद में अंतरजिला अवैध धान परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर पकड़ा गया। वाहन को जब्त कर थाना हसौद के सुपर्द किया गया। मंडी निरीक्षक को बुलाकर 16000 की पेनाल्टी अधिरोपित की गई। इसकी गहनता से पूछताछ की गई। साथ ही इस धान के संबंध में दस्तावेज की भी मांग की गई, लेकिन कोचिये द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। धान से संबंधित स्पष्ट उल्लेख नहीं दिखने के कारण वाहन को जप्त कर कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन मंडी सचिव को जानकारी देकर उच्च कार्यालय को भेजा जा रहा है।