छ ग ड्राइवर महासंगठन के आह्वान पर आयोजित अनिश्चितकालीन चक्काजाम धरना प्रदर्शन को शासन के समक्ष सकारात्मक निर्णय लिए जाने के आश्वासन में हुआ स्थगित


सक्ती / रायपुर। दिनांक 26 /10 /2025 को छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर चक्का जाम प्रदर्शन किया। जिसमें रायपुर एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जगह पर प्रदर्शन हुआ। जिसके तहत जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ के मध्य संघ की मांगों के संबंध में चर्चा हुई। चर्चा दौरान प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया। संघ के प्रतिनिधियों से उनके मांगों के संबंध में सकारात्मक निर्णय लिए जाने हेतु राज्य शासन के अधिकारियों से मुलाकात कराई जाएगी । उनके आश्वासन के सहमत होते हुए संघ दिनांक 20.10.2025 की हड़ताल को आगामी दिनों तक स्थगित करने की घोषणा करता है।
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ ड्राइवर महा संगठन के संतोष देवांगन ने बताया कि बाराद्वार, हसौद ,चोरतेली ,शिवरीनारायण ,खरसिया एवं ग्राम – चिरौद तहसील जिला- बलौदा में छ ग ड्राइवर महासंगठन के आह्वान पर आयोजित अनिश्चितकालीन चक्काजाम धरना प्रदर्शन के मौका स्थल में संगठन के प्रदेश प्रभारी नोहर सिंह साहू, प्रदेश संगठन मंत्री अनूप मानिकपुरी, अति. जिला दण्डा. बलौदा, अनुविभागीय अधिकारी (रा), गुरुर तहसीलदार ,अनु. अधि. पुलिस व अन्य उपस्थित संगठन के सदस्य गण के उपस्थित में संगठन के मांग के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया । चर्चा उपरांत संगठन के शासन स्तर के मांग हेतु मध्य. परिवहन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन व अन्य संबंधित विभाग से संगठन के पदाधिकारी को एक सप्ताह के भीतर मिलवाने हेतु आश्वस्त किया गया एवं धरना प्रदर्शन शामिल सदस्यों को अपने वाहन चलन हेतु वापस लौटने के लिए समझाईश दी गई। चर्चा उपरांत ड्राइवर संघ के पदाधिकारीगण एवं प्रशासन के मध्य सहमति बनी की जिसके अनुसार हड़ताल चक्का जाम/महाबंद को स्थगित किया गया जिसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं है।
अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंड अधिकारी बलोदा के द्वारा परिवहन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के ओ.एस.डी. से दूरभाष में चर्चा कर ड्राइवर संघ के पदाधिकारी को आगामी तिथि दिनांक 03/11/2025 व 04/11/2025 को संभावित निर्धारित तिथि को चर्चा व मिलने हेतु सहमति बनी।


