सक्ती

महतारी वंदन योजना महिलाओं का बढ़ा रही सम्मान श्रीमती गीतादेवी

सक्ती – महतारी वंदन योजना प्रदेश सहित जिले की महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ महिलाओं के सम्मान में भी वृद्धि कर रही है  श्रीमती गीतादेवी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा रायगढ़ जिले से महतारी वंदन योजना की दसवीं किस्त जारी की गई है  उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री श्री साय ने एक महिला हितग्राही से बटन दबवाकर दसवीं किस्त जारी करवाई है, जो हम सभी महिलाओं के लिए बहुत ही सम्मान की बात है  उन्होंने बताया की योजना अंतर्गत एक हजार रुपए की राशि हर महीने सही समय पर मेरे खाते में आ जाती है, जिसका उपयोग मै अपने बच्चों की पढाई और अन्य घरेलु खर्च के लिए कर पा रही हूँ  श्रीमती गीतादेवी कुर्रे ने बताया कि वे एक गृहणी हैं और स्वसहायता समूह की सदस्य भी है  श्रीमती गीतादेवी अपने समूह के साथ फिनाइल बनाने का काम भी करती है उन्होंने बताया कि पहले बच्चों की शिक्षा और घर का खर्च चलाना उनके लिए कठिन था, लेकिन महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। श्रीमती गीतादेवी कुर्रे बताती है कि महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा योगदान है और इस योजना ने पूरे छत्तीसगढ़ में उन महिलाओं के जीवन में सुधार किया है, जो पहले सामाजिक और आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रही थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है।