छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सक्ती – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग सक्ती द्वारा रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर वरिष्ठजन, दिव्यांगजन एवं तृतीय लिंगी व्यक्तियों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आज उभय लिंगी व्यक्तियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के उभय लिंगी व्यक्तियों के पुनर्वास एवं उनके अधिकारों के संरक्षण हेतु समाज कल्याण विभाग कार्यालय ग्राम पंचायत जेठा सक्ती में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थितजनों को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा उनके संरक्षण एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में समाज की मुख्य धारा से जुड़ने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से सहभागियों को विभागीय योजनाओं के लाभ, आवेदन प्रक्रिया एवं सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत आडिल पंच श्रीमती परमेश्वरी कुमारी साहू, महेंद्र कुमार (उर्फ महिमा), गुलशनदास (उर्फ मोनी) को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


