सक्ती

पदोन्नत प्राचार्य ने की सक्ती डीओ से मुलाक़ात

सक्ती – जिला सक्ती में पदोन्नत प्राचार्य  नवधा राठौर,आर के मधुकर,डी एल चौहान, श्रीमती रामवती सिदार‌ द्वारा दिनांक 19 दिसम्बर 2025 को  श्रीमती कुमुदनी बाघ द्विवेदी जिला शिक्षाधिकारी सक्ती से सौजन्य मुलाकात कर पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।जिला शिक्षाधिकारी सक्ती द्वारा सभी पदोन्नत प्राचार्य को हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें अपने विद्यालयीन कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।सभी प्राचार्य द्वारा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने लिए वचन बद्ध हुए।