सक्ती

भाजपा जिला सक्ती ने की 10 मंडलों में कार्यकारिणी की घोषणा

 सक्ती –भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष  किरण सिंहदेव जी के निर्देशानुसार भारतीय जनतापार्टी के जिला अध्यक्ष सक्ती  टिकेश्वर सिंह ग़बेल जी की अनुशंसा से भाजपा जिला सक्ती अंतर्गत  विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है सक्ती जिला के सभी मंडलों में  उपाध्यक्ष,महामंत्री ,से लेकर मंत्री तक की जिम्मेदारी महिलाओं को भी दी गई है संगठन में अब महिला पदाधिकारी  महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे इसी प्रकार से महिला पदाधिकारी चंद्रपुर मंडल में श्रीमती संगीता पटेल , रुक्मणी देवांगन को उपाध्यक्ष  लीलावती निषाद  कांति चौहान को मंत्री पद दिया गया है  अडभार मंडल में  अलका डनसेना सी  गौरी पटेल को उपाध्यक्ष  मिलन बाई सिदार  पुष्पा उराव को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है सक्ती ग्रामीण मंडल में श्रीमती में प्रतिभा मेहरा एवं  सुनीता गोड उपाध्यक्ष बनाई गई है वहीं श्रीमती भगवती पटेल , यमुना साहू को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है इसी प्रकार से  बाराद्वार मंडल में  कौशल्या खुटे  नर्मदा साहू को उपाध्यक्ष एवं  भगवती कंवर को महामंत्री का दायित्व दिया गया है डभरा मंडल में  षष्ठी देवी चंद्रा , गिरिजा टंडन को उपाध्यक्ष एवं सुश्री रानू सिदार, खगेश्वरी को मंत्री पद की जवाबदारी दी गई है भोथिया मंडल में श्रीमती सत कुमारी नायक को उपाध्यक्ष एवं श्रीमती धनेश्वरी यादव , सुनीता खैरवार को महामंत्री एवं भगवती चंद्रा को मंत्री का पद दिया गया है मालखरौदा मंडल में  सावित्री अजगले को उपाध्यक्ष  रमौतीन बारम को महामंत्री एवं  सविता यादव , गीता रात्रें को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है इसी प्रकार सिवनी मंडल में  पुष्पांजलि देवांगन उपाध्यक्ष एवं  बृहस्पति बाई , विष्णु देवी चौहान को मंत्री पद की जवाबदारी दी गई है  हसौद मंडल में  राजेश्वरी चंद्रा ,  प्रतिभा भारद्वाज को उपाध्यक्ष एवं  सुनीता कश्यप , सुशांति कमलेश को मंत्री पद की जवाबदारी दी गई है जैजैपुर मंडल में  उत्तम बाई नायक , रजनी साहू को उपाध्यक्ष एवं  सरोज मनहर,  रजनी आदित्य को मंत्री पद दिया गया है देखा जाए तो ज्यादातर महिलाओं को भी विभिन्न पदों से सुशोभित किया गया है जो भारतीय जनता पार्टी की महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बहुत अच्छा प्रयास है