सक्ती

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं kshititech

सक्ती –  जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे जनदर्शन में आज तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम रीवापली निवासी श्री श्याम कुमार उरांव ने विकलांगता के आधार पर जिला सक्ती के किसी भी विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में नियुक्ति तथा विकलांग पेंशन दिलाए जाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम मसानिया कला निवासी संजय कुमार लहरे ने छात्रावास मसानिया कला में स्वीपर द्वारा बच्चों से कार्य करवाए जाने तथा स्वीपर द्वारा कामचोरी करने के शिकायत के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम डोड़की निवासी सरोज गबेल ने निजी भूमि में 11 केवी का खंबा हटाने के संबंध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम डोंगिया निवासी जीवनलाल गबेल ने टोकन काटने में हो रही समस्या के संबंध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम भातमहुल निवासी भोजराम जायसवाल ने रकबा समर्पण हटाने के संबंध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम घिवरा निवासी गेंदराम कश्यप ने धान विक्रय हेतु स्वयं के नाम पर पंजीयन कराकर धान विक्रय करने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम किरारी निवासी श्री हेमंत कुमार साहू ने उनकी जमीन गौरी बाई के नाम पर पंजीयन हो गया है उसे अपने नाम पर सुधार कराने के संबंध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम कटेकोनी बड़े निवासी  पंकज कुमार पटेल एवं समस्त ग्रामवासियों ने बेजा कब्जा हटाने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।