सक्ती

हाथी के हमले में दो नाबालिग भाइयों की मौत

बचाने गए माता-पिता पर भी किया हमला…हालत नाजुक

सक्ती ‌। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के भोंरा गांव के ईट भट्टा मे काम करने गए मजदूरों पर हाथियों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो नाबालिग भाईयो की मौत हो गई है। नाबालिगों को बचाने के लिए गए नाबालिक के माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए है।
मृतक नाबालिगों का नाम धनंजय सतनामी (9 वर्ष ) और अभय सतनामी (11 वर्ष) हैं। घायल महिला और उसके पति की ने बताया की उनकी आंखों के सामने हाथी ने उनके दोनो नाबालिग बेटे को रौंद दिया। वन विभाग और स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनो नाबालिग सक्ती जिले के ग्राम सोंठी के रहने वाले बताए जा रहे है।