छत्तीसगढ़ पुलिस में उप निरीक्षक पद पर कमल किशोर राठौर का हुआ चयन

सी एस के ई बी दर्री के होनहार युवक कमल किशोर राठौर ने एक वर्ष की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर उप निरीक्षक पद पर चयनित होकर अपने माता पिता मान बढ़ाया
सक्ती- कमल किशोर बचपन से ही मेधावी और परिश्रमी रहे हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखी और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत की प्रथम बार सेना में चयन होकर 20 वर्ष की निरंतर सेवा देने के बाद आज उप निरीक्षक बनकर देश की सेवा के लिए चुने गये है । उनके पिता स्व. खिलावन उज्जैनी ग्राम दुरपा के मूल निवासी है जो कि छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी सीएसईबी दर्री कोरबा में अधिकारी पद में थे । कम उम्र में ही पिता का साया सिर से उठ जाने के बावजूद कमल किशोर ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा और निरंतर प्रयास करते हुए यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता स्व खिलावन उज्जैनी ,अहिल्या बाई ,एवं नाना स्व. भागवत राठौर गुरुजनों तथा क्षेत्रवासियों को दिया। इस अवसर पर क्षेत्र वासियो ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि कमलकिशोर ने यह साबित कर दिया है कि विषम परिस्थितियों में भी बच्चों के सपने में भी बड़े हो सकते हैं। संवाद में कमलकिशोर ने कहा कि वर्दी उनके लिए केवल नौकरी नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई सभी बातों का उपयोग जनहित में करूँगा। साथ ही पुलिस और आम जनता के बीच की दूरी कम कर ‘मित्र पुलिसिंग’ को बढ़ावा देने और पीड़ितों को त्वरित एवं सुलभ न्याय दिलाने को प्राथमिकता बताया। । उपनिरीक्षक के पद पर चयन होने पर धरम पत्नी सरिता , बेटी खुशी ,एंजल सभी बहन एवं भाइयों ने शुभकामनाएं प्रेषित किये देर शाम तक बधाई देने वालों का सिलसिला जारी था।


