सावन महीना के दूसरे सोमवार में सवा इंची के महादेव की बच्चों द्वारा की गई पूजा

सक्ती – सक्ती नगर के सुप्रसिद्ध कलाकार अमित तंबोली द्वारा लगातार सवा इंच महादेव लिंग की रोजाना अपनी दुकान पर परिवारजनों एवं नगर के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिकों द्वारा पूजा अर्चना की जाती है आज 17 जुलाई 2023 दिन सोमवार को प्रसिद्ध तुर्री धाम मंदिर से जल लाकर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर अग्रसेन चौक से उठाकर नवधा चौक होते हुए 6 से 13 वर्ष की कन्याएं अपने कंधों पर बैजनाथ धाम के तर्ज पर कंधे में कांवर लेकर नंगे पांव चलकर मोली फिश सेंटर नवधा चौक रोड स्थित में सवा इंची के महादेव लिंग में अभिषेक किया गया इस अवसर पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के ओम प्रकाश वैष्णव चितरंजन पटेल कोंडके मौर्य गोपाल गौतम महेंद्र गवेल सोनू देवांगन रिंकू निर्मलकर सुशीला ममता अमित सुनीता मनीषा सेजल तंबोली एवं बहुत सारे बड़े एवं छोटे बच्चे शामिल हुए शिवलिंग के अभिषेक के अवसर पर नगर के सभी गणमान्य प्रतिष्ठित नागरिक ठाकुर परमानंद सिंह नंदकिशोर तंबोली फकीर शर्मा राजू तंबोली वीरेंद्र देवांगन सभी शामिल हुए।


