अमलडीहा धान उपार्जन केंद्र में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ, किसानों में उत्साह

सक्ती- जिला सक्ती के विकासखंड डभरा अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित अमलडीहा (पंजीयन क्रमांक-1847) के धान उपार्जन केंद्र में सोमवार, 23 नवंबर 2026 को धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सर्वप्रथम तौल कांटा और धान की पूजा-अर्चना कर खरीदी कार्य की शुरुआत की।
इस शुभ अवसर पर क्षेत्र की वरिष्ठ नेत्री संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव मुख्य रूप से शामिल हुईं। उन्होंने केंद्र में मौजूद किसानों को शुभकामनाएं देते हुए धान खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
शुभारंभ कार्यक्रम में सेवा सहकारी समिति अमलडीहा के प्राधिकृत अध्यक्ष पूनमचंद अग्रवाल, संस्था प्रबंधक मोहनलाल पटेल, समिति दर्री के प्राधिकृत अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, तथा समिति मड़वा के प्राधिकृत अध्यक्ष तिलक माली विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों में ग्राम पंचायत अमलडीहा के सरपंच कैशरी किशोर पाण्डेय, ग्राम पंचायत पेंडरुवा के सरपंच उग्रसेन सिदार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के कृषकगण और समिति के कर्मचारी मौजूद थे।
पहले दिन धान बेचने आए किसानों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया, जिससे किसानों में भारी उत्साह देखने को मिला।
