सक्ती

लीनेस क्लब सक्ती ने किया दीपावली मिलन

सक्ती ‌। आल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सी जी -1 स्वर्णिम सक्ती क्लब की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो के नेतृत्व में दीपावली मिलन का आयोजन अनीता सिंह के निवास में रखा गया‌।
सभी सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए , एक दूसरे को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दे सभी के परिवारिक जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली बनी रहे।  सभी ने विभिन्न प्रकार के गेम्स एवं हाऊजी खेल विजेताओं को क्लब अध्यक्ष के द्वारा उपहार दिया गया । इस अवसर पर क्लब की वारिष्ठ सदस्य लीनेस राम कुंवर साहु ने कहा कि समय समय पर इस तरह का आयोजन करना चाहिए इससे सदस्यों के बीच आपसी प्रेम , सामाजिक सद्भाव एवं पारिवारिक जुड़ाव बना रहता है। अंत में सभी ने दिये जला छुरछुरी और फाटाका जला लजीज व्यंजनो का आंनद लिया।  इस अवसर पर निधी सिंह, विजया जायसवाल, पूनम साहू,कलेश्वरी साहू, रीता राज, ललिता साहू,मीरा देवांगन, अमृता सिंह, लक्ष्मी रेड्डी, भगवती देवांगन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।