सक्ती

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी kshititech

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना देने की गई अपील

सक्ती-  अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा एवं फसल क्षति की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग जिला सक्ती द्वारा जिले के समस्त किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानी बरतें तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति होने पर निर्धारित समय-सीमा में सूचना देना सुनिश्चित करें।
      कृषि विभाग द्वारा किसानों को सलाह दी गई है कि चक्रवात के कारण यदि उनकी अधिसूचित फसल को नुकसान होता है, तो इसकी सूचना क्षति होने के 72 घंटे के भीतर संबंधित बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 (कृषि रक्षक पोर्टल) पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। सूचना दर्ज कराते समय किसान अपना नाम, ग्राम, विकासखंड, तहसील एवं जिला, खसरा नंबर, प्रभावित फसल का नाम, बीमा पॉलिसी नंबर, नुकसान का विवरण एवं मोबाइल नंबर अवश्य उपलब्ध कराएं। सूचना प्राप्त होने के उपरांत बीमा कंपनी द्वारा 10 दिवस के भीतर सर्वेक्षण कर सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इस प्रक्रिया से प्रभावित किसानों को नियमानुसार फसल बीमा दावा भुगतान की कार्रवाई में सहायता मिलेगी।