जनपद सदस्य ने टीन शेड निर्माण के लिए दिया एक लाख रुपए

सक्ती / बिर्रा- जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा के बाजार चौक में स्थित नवनिर्मित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के अनन्य भक्त पंचमुखी हनुमान मंदिर में टीन शेड निर्माण कार्य कराने के लिए जनपद पंचायत बम्हनीडीह के जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह बिर्रा ने अपने जनपद विकास निधि से एक लाख रुपए दिया है। नया पंचमुखी हनुमान मंदिर में चारों तरफ टीन शेड निर्माण कार्य को कराने के लिए ग्राम पंचायत बिर्रा के सरपंच श्रीमती पीली बाई एकादशीया साहू को कार्य सोपा गया है। जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह ने श्री फल तोड़कर टीन शेड निर्माण कार्य का विधिवत घोषणा किया है। पंचमुखी हनुमान मंदिर के श्रद्धालु भक्तों ने जनपद सदस्य का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किए हैं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बिर्रा के सरपंच एवं प्रथम नागरिक पीली बाई एकादशियां साहू , तरुण कहार, फिरतराम साहू , मोहन साहू , कृष्णा साहू , कुश पटेल , रामेश्वर साहू , बरातू साहू , योगेश साहू , सुनील थवाईत , कालिया महंत, बजरंग साहू , ब्यूटरू महंत आदि के अलावा पंचमुखी हनुमान मंदिर के भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
