सक्ती

सोंठी के कात्रे नगर स्थित कुष्ठ आश्रम में 27 नवंबर से भव्य श्रीमद् भागवत कथा

आचार्य राजेंद्र महाराज कराएंगे कथा का रसपान

4 दिसंबर तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान, भारतीय कुष्ठ निवारक संघ की तैयारियां जोरों पर

सोंठी के कात्रे नगर स्थित कुष्ठ आश्रम में 27 नवंबर से भव्य श्रीमद् भागवत कथा kshititech

सक्ती – चांपा शहर से लगे ग्राम सोंठी (कात्रे नगर) स्थित भारतीय कुष्ठ निवारक संघ के आश्रम में आगामी 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस आठ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में व्यास पीठ से छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पूज्य राजेंद्र महाराज (टेमर वाले) अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
आयोजन को सफल बनाने के लिए भारतीय कुष्ठ निवारक संघ के पदाधिकारी और सदस्य जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजक संस्था ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण करें और पुण्य के भागी बनें।
दशकों से मानव सेवा की मिसाल है सोंठी का कुष्ठ आश्रम
गौरतलब है कि चांपा-बम्हनीडीह मार्ग पर स्थित भारतीय कुष्ठ निवारक संघ का यह आश्रम विगत कई दशकों से देशभर के कुष्ठ रोगियों की निःस्वार्थ सेवा कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में संचालित इस आश्रम में रोगियों के समुचित उपचार के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी सराहनीय कार्य हो रहा है। शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर मुख्यधारा में लाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आश्रम परिसर में भगवान श्री गणेश जी का एक भव्य मंदिर भी स्थापित है, जहाँ वर्षभर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियां आयोजित होती रहती हैं।