सक्ती

श्री सिद्धिविनायक मंदिर जीर्णोद्धार एवं श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया गया सादर आमंत्रण

कात्रेनगर (सोंठी, चांपा) स्थित भारतीय कुष्ठ निवारक संघ परिसर में 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक होगा भव्य आयोजन; पूज्य राजेंद्र शर्मा जी के श्रीमुख से प्रवाहित होगी कथा ज्ञान गंगा

श्री सिद्धिविनायक मंदिर जीर्णोद्धार एवं श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया गया सादर आमंत्रण kshititech
श्री सिद्धिविनायक मंदिर जीर्णोद्धार एवं श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया गया सादर आमंत्रण kshititech

सक्ती –  “नर सेवा ही नारायण सेवा” और “सेवा, संस्कार एवं समरसता” के पावन ध्येय को लेकर आगामी 27 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक जांजगीर-चांपा जिले के कात्रेनगर (सोंठी) स्थित भारतीय कुष्ठ निवारक संघ परिसर में भव्य श्री सिद्धिविनायक मंदिर जीर्णोद्धार एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस गरिमामय धार्मिक एवं सामाजिक अनुष्ठान के लिए छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब, नागरिक खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति की ओर से वरिष्ठ प्रचारक लोमसराम साहू, कथा व्यास राजेंद्र शर्मा एवं घनश्याम तिवारी ने मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर उन्हें कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र सौंपा और महोत्सव में पधारने का आग्रह किया।
उल्लेखनीय है कि आठ दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महोत्सव में विख्यात कथावाचक पूज्य राजेंद्र शर्मा अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं और गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने तथा इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।