बाराद्वार में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते व्यक्ति पर पुलिस की कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

सक्ती – बाराद्वार पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब सेवन करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 नवंबर 2026 को थाना बाराद्वार में पदस्थ प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत अपनी टीम के साथ टाउन गश्त और आबकारी कार्रवाई के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान गार्डन के पास मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेस्ट हाउस के सामने सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पी रहा है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गवाहों को साथ लेकर मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम सुखनंदन सतनामी (उम्र 48 वर्ष), पिता अवधराम सतनामी, निवासी मेनरोड लवसरा (थाना बाराद्वार, जिला सक्ती) बताया।
पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से करीब 100 एमएल देशी प्लेन मदिरा (कीमत लगभग 60 रुपये), शराब की एक खाली शीशी और एक खाली डिस्पोजल गिलास जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी (संशोधन) अधिनियम 2002 की धारा 36(च)(1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया। चूंकि मामला जमानतीय था, इसलिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को मौके पर ही जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
