सक्ती

पश्चिम भारत विज्ञान मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी 2026 में जिला सक्ती के 04 बाल वैज्ञानिकों की शानदार सहभागिता

पश्चिम भारत विज्ञान मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी 2026 में जिला सक्ती के 04 बाल वैज्ञानिकों की शानदार सहभागिता kshititech
पश्चिम भारत विज्ञान मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी 2026 में जिला सक्ती के 04 बाल वैज्ञानिकों की शानदार सहभागिता kshititech
पश्चिम भारत विज्ञान मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी 2026 में जिला सक्ती के 04 बाल वैज्ञानिकों की शानदार सहभागिता kshititech
पश्चिम भारत विज्ञान मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी 2026 में जिला सक्ती के 04 बाल वैज्ञानिकों की शानदार सहभागिता kshititech

विज्ञान मॉडलों, नवाचारों एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर दिखाई अपनी प्रतिभा

बिलासपुर/ सक्ती-  पश्चिम भारत विज्ञान मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी 2026 में जिला सक्ती के चयनित बाल वैज्ञानिकों ने अपने विज्ञान मॉडलों, नवाचारी परियोजनाओं एवं वैज्ञानिक प्रस्तुतियों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस आयोजन में जिले के 28 बाल वैज्ञानिकों ने अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ विभिन्न विधाओं एवं विषयों पर आधारित विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन कर अपनी वैज्ञानिक समझ, रचनात्मकता एवं नवाचार की क्षमता का परिचय दिया।

जिला शिक्षा अधिकारी  विजय टांडे एवं  राकेश अग्रवाल के निर्देशन तथा जिला विज्ञान समन्वयक सी. एल. राठौर के मार्गदर्शन में जिला सक्ती की टीम ने इस आयोजन में भाग लिया। जिले से 28 बाल वैज्ञानिकों के साथ 10 मार्गदर्शक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल हुए। यह आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), छत्तीसगढ़ एवं शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

विभिन्न विषयों के विज्ञान मॉडलों के साथ बाल वैज्ञानिकों की सहभागिता

जिला सक्ती के विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के अंतर्गत विभिन्न समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।

प्रदर्श 1 – Artificial Intelligence (कृत्रिम बुद्धिमत्ता)

इस प्रदर्श में श्वेता चौहान एवं मेहर आदिले (शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, झलरौंदा), आफिया फातिमा कुरैशी (लिटिल फ्लावर स्कूल, सक्ती) तथा खुशबू सुमन (गुंजन एजुकेशन सेंटर, सक्ती) ने अपने विज्ञान मॉडलों के माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उपयोगिता एवं संभावनाओं को प्रस्तुत किया।

प्रदर्श 2 – Disaster Management (आपदा प्रबंधन)

इस विषय में कुमारी दीपिका महंत (लिटिल फ्लावर स्कूल, सक्ती), नितिश लहरे (सेजेस, जैजैपुर) तथा प्रत्युष देवांगन (अनुनय कान्वेंट स्कूल, सक्ती) ने आपदा प्रबंधन, सुरक्षा एवं आपदाओं से बचाव से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए।

प्रदर्श 3 – Green Energy and Environmental Conservation (हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण)

इस प्रदर्श में मोहित कुमार अग्रवाल (गुंजन एजुकेशन सेंटर, सक्ती), मेहुल पटेल (परमेश्वरी पब्लिक स्कूल, सक्ती) तथा देवेश कुमार (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुलौनी, मालखरौदा) ने हरित ऊर्जा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े वैज्ञानिक विचार प्रस्तुत किए।

प्रदर्श 4 – Indigenous Agricultural Practices (स्वदेशी कृषि पद्धतियां)

इस विषय पर कुमारी सपना आदिले एवं एसिका आदिले (शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, झलरौंदा), चिरायु गबेल (अनुनय कान्वेंट स्कूल, सक्ती) तथा अनु केवट (सेजेस, जैजैपुर) ने पारंपरिक कृषि पद्धतियों, कृषि नवाचार एवं स्थानीय संसाधनों के उपयोग पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।

प्रदर्श 5 – Mathematical Modelling and Computational Thinking (गणितीय मॉडलिंग एवं कम्प्यूटेशनल थिंकिंग)

इस प्रदर्श में कुमारी सोनिया एवं कुमारी दिव्या (सेजेस, जैजैपुर), आशीष कोसले (अनुनय कान्वेंट स्कूल, सक्ती) तथा प्रीति पटेल (गुंजन एजुकेशन सेंटर, सक्ती) ने गणितीय अवधारणाओं एवं तार्किक चिंतन पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।

प्रदर्श 6 – Health and Hygiene (स्वास्थ्य एवं स्वच्छता)

इस विषय में हर्षित माणिक एवं ऋतेश साहू (लिटिल फ्लावर स्कूल, सक्ती), निधि लहरे (सेजेस, जैजैपुर) तथा रुचि (अनुनय कान्वेंट स्कूल, सक्ती) ने स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित किए।

प्रदर्श 7 – Science and Rural Transformation (विज्ञान एवं ग्रामीण परिवर्तन)

इस प्रदर्श में कौशलेन्द्र पटेल (लिटिल फ्लावर स्कूल, सक्ती), विनय कुमार पटेल (गुंजन एजुकेशन सेंटर, सक्ती) तथा नृत्यांगना एवं कामना (सेजेस, जैजैपुर) ने विज्ञान एवं तकनीक के माध्यम से ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की संभावनाओं को प्रदर्शित किया।

अन्य थीम के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्श

एनोस शर्मा (सेजेस, जैजैपुर), विकल्प कुर्रे (परमेश्वरी पब्लिक स्कूल, सक्ती) तथा देवेश सोनवानी (अनुनय कान्वेंट स्कूल, सक्ती) ने अन्य वैज्ञानिक विषयों पर आधारित अपने मॉडल प्रस्तुत कर सहभागिता की।

पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2026 में परियोजनाओं की प्रस्तुति

पश्चिम भारत विज्ञान मेले के अंतर्गत विद्यार्थियों ने टीम प्रोजेक्ट एवं सिंगल प्रोजेक्ट श्रेणियों में अपनी वैज्ञानिक परियोजनाओं का प्रदर्शन किया।

टीम प्रोजेक्ट में सहभागिता करने वाले विद्यार्थी:

-कुमारी दामिनी यादव एवं साधना बंजारे – शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, झलरौंदा। तनु साहू एवं जान्हवी साहू सेजेस, जैजैपुर। दीपांशी वर्मा हाई स्कूल ,परसदाखुर्द।


सिंगल प्रोजेक्ट में सहभागिता करने वाले विद्यार्थी:

श्रद्धा नायक – शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, झलरौंदा। रुचि छत्री – अनुनय कान्वेंट स्कूल, सक्ती।

अन्य विधाओं में भी जिले की सहभागिता

विज्ञान मेले के अंतर्गत आयोजित विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी जिला सक्ती के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की।

1. शिक्षक शिक्षण अधिगम सामग्री (Teacher TLM)

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, झलरौंदा के शिक्षक महेंद्र कुमार चंद्रा एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सलनी के शिक्षक करम सिंह सिदार ने शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रदर्शन किया।

2. साइंस ड्रामा (विज्ञान नाटिका)

लिटिल फ्लावर स्कूल, सक्ती के विद्यार्थियों कशिश, फातिमा, माही रात्रे, कृतिका पटेल, उर्वशी पटेल, रजत देवांगन, चांदनी महंत, दीपक सूर्यवंशी एवं तुलेश चंद्रा ने विज्ञान नाटिका के माध्यम से वैज्ञानिक विषयों को रोचक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

3. साइंस क्लब

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, झलरौंदा की कुमारी नव्या सिदार ने साइंस क्लब गतिविधि के अंतर्गत सहभागिता की।

4. साइंस टीचर सेमिनार

शिक्षक संगोष्ठी में महेंद्र कुमार चंद्रा (शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, झलरौंदा) एवं करम सिंह सिदार (शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सलनी) ने अपने शैक्षणिक अनुभवों एवं शिक्षण नवाचारों को प्रस्तुत किया।

मार्गदर्शक शिक्षकों का रहा विशेष योगदान

जिले के बाल वैज्ञानिकों को तैयार करने, उनके मॉडलों को विकसित करने तथा प्रतियोगिता में सहभागिता कराने में मार्गदर्शक शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर कुमारी निकिता यादव, दीप्ति चौहान, अमन चौधरी एवं तुलेश चंद्रा (लिटिल फ्लावर स्कूल, सक्ती), अविनाश देवांगन (अनुनय कान्वेंट स्कूल, सक्ती), संदीप देवांगन एवं देविका पटेल (परमेश्वरी पब्लिक स्कूल, सक्ती), लक्ष्मीनारायण छत्री (गुंजन एजुकेशन सेंटर, सक्ती), दिल चंद भारद्वाज (हाई स्कूल परसदा खुर्द), करम सिंह सिदार (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सलनी) तथा अजमत अली मेम (सेजेस, जैजैपुर) सहित मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार को मिला प्रोत्साहन

पश्चिम भारत विज्ञान मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी 2026 में जिला सक्ती के बाल वैज्ञानिकों की सहभागिता ने यह प्रदर्शित किया कि जिले के विद्यार्थी विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में गहरी रुचि रखते हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आपदा प्रबंधन, हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी कृषि, स्वास्थ्य, स्वच्छता, गणितीय मॉडलिंग एवं ग्रामीण परिवर्तन जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मॉडल के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

इस प्रकार का आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों से सीखने, वैज्ञानिक विचारों का आदान-प्रदान करने तथा भविष्य में अनुसंधान एवं नवाचार के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।