सक्ती

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. लक्खीराम अग्रवाल के अनुज वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल अग्रवाल का निधन, रायपुर में हुआ अंतिम संस्कार

भाजपा परिवार और अग्रवाल समाज सहित विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. लक्खीराम अग्रवाल के अनुज वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल अग्रवाल का निधन, रायपुर में हुआ अंतिम संस्कार kshititech

सक्ती –  अविभाजित मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय लक्खीराम अग्रवाल के अनुज भ्राता तथा वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल अग्रवाल का विगत मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार बिलखता छोड़ गए हैं।
उनकी अंतिम यात्रा राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित उनके निवास ‘बी-9 बिल्डिंग’ से निकली। अंतिम संस्कार रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में परिवारजन, समाज बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
स्व. बाबूलाल अग्रवाल, पवन अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल के पूज्य पिता थे। मृदुभाषी, मिलनसार एवं धर्मपरायण व्यक्तित्व के धनी अग्रवाल के निधन से समाज में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन पर अग्रवाल समाज, भारतीय जनता पार्टी परिवार सहित प्रदेश के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।