सक्ती

सक्ती के मां महामाया मंदिर में सोमवती अमावस्या पर गूंजी सुंदरकांड और हनुमान चालीसा की चौपाइयां

भक्तों ने की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना, दीपावली व गोवर्धन पूजा की दी शुभकामनाएं

सक्ती के मां महामाया मंदिर में सोमवती अमावस्या पर गूंजी सुंदरकांड और हनुमान चालीसा की चौपाइयां kshititech

सक्ती –  पावन पर्व सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर पर नगर के प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर में भक्तिमय माहौल के बीच संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की।
पाठ के दौरान उपस्थित सभी भक्तों ने माता रानी और संकटमोचन हनुमान जी से समूचे जनमानस के खुशहाल जीवन, उत्तम स्वास्थ्य तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए देवेन्द्र सोनी ने बताया कि माता रानी की असीम अनुकंपा से ही दीपावली जैसे व्यस्त और महत्वपूर्ण त्योहार के बीच भी भक्तगणों ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस सुंदरकांड पाठ के आयोजन को पूरी तरह सार्थक बनाया।
इस पुनीत अवसर पर मंदिर के पुजारी गजराज सिंह, फुलेश्वर गावेल, रामखिलावन श्रीवास, गोपाल अग्रवाल, बांसी देवांगन, बी.के. अग्रवाल, जी.के. जायसवाल, कुंजल गुरूजी, आत्माराम पटेल, चंद्रभान, धरम केवट, गजानंद, रममैया सिंह सिदार, गुरूजी देवांगन, छोटू यादव एवं मन्नू देवांगन सहित अन्य गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।