सक्ती

खाता खुलवाने के महीना बाद भी चालू नहीं करा पा रहे लेनदेन

खाता खुलवाने के महीना बाद भी चालू नहीं करा पा रहे लेनदेन kshititech

सक्ती / बिर्रा –  बैंक ऑफ़ इंडिया बैंक शाखा चांपा के अंतर्गत बैंक ऑफ़ इंडिया कियोस्क शाखा बिर्रा में खाताधारी उपभोक्ताओं को खाता खुलवाने के एक महीना बावजूद भी बैंक प्रबंधन के द्वारा खाता चालू नहीं करा पा रहे हैं। जिसके कारण बैंक ऑफ़ इंडिया कियोस्क शाखा बिर्रा के 50 खाताधारी उपभोक्ताओं का लेन-देन चालू नहीं होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
       जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा के चांपा रोड में बैंक ऑफ़ इंडिया बैंक शाखा चांपा के द्वारा आम लोगों को बैंकिंग कार्य से परेशानियों का सामना करना न पड़े। इसके लिए बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा चांपा का कियोस्क  शाखा बिर्रा  में खोला गया है। ताकि बैंक ऑफ़ इंडिया के खाता धारी उपभोक्ताओं को बार-बार बैंक शाखा चांपा का चक्कर लगाना न पड़े। लेकिन यहां पर सब कुछ उल्टा पुल्टा चल रहा है। बैंक ऑफ़ इंडिया कियोस्क शाखा बिर्रा में खाता खुलवाने के बावजूद खाता नंबर को मुख्य ब्रांच बैंक ऑफ़ इंडिया बैंक शाखा चांपा से अप्रूवल नहीं किया जा रहा है। वहां के अधिकारी और कर्मचारी बैंक ऑफ़ इंडिया कियोस्क शाखा बिर्रा के प्रबंधक पितांबर साहू और खाताधारी उपभोक्ताओ मनोज कुमार नारंग, रामलाल, श्यामलाल, संतोष सहित पच्चासों खाताधारी उपभोक्ताओं की समस्या को नहीं सुन रहे हैं। इस संबंध में बैंक ऑफ़ इंडिया कियोस्क शाखा बिर्रा के खाताधारक मनोज कुमार नारंग सहित कई खाता धारकों ने बताया कि उसने एक माह पहले तो किसी ने दो माह पहले खाता खुलवाया है। उसके बावजूद भी  मुख्य ब्रांच से खाता को चालू नहीं किया जा रहा है। मनोज कुमार नारंग और चार दर्जन से अधिक खाताधारी उपभोक्ताओं को कई बार बैंक ऑफ़ इंडिया बैंक शाखा चांपा का चक्कर भी लगा चुके है। उसके बावजूद भी आज खुल जाएगा,कल लेनदेन हो जाएगा।  इसमें आप रुपए जमा कर सकते हैं निकाल सकते हैं ऐसा बोलकर बार-बार झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। जिसके कारण बैंक आफ इंडिया कियोस्क शाखा बिर्रा के लगभग 50  खाता धारी उपभोक्ताओं को बेवजह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

       बहरहाल कारण चाहे जो भी हो लेकिन बैंक आफ इंडिया कियोस्क शाखा बिर्रा में खाता खुलवाने के महीना बाद भी खाता चालू नहीं हो पा रहा है। लेनदेन नहीं होने से खाता धारी उपभोक्ताओं को बेवजह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

     हमारे यहां से खाता खोलने के बाद नेट में चढ़ा कर मुख्य ब्रांच चांपा भेज दिया गया है। मुख्य ब्रांच चांपा में बार-बार बोलने के बावजूद भी वहां से अप्रूवल नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण यहां के खाताधारी उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।

पितांबर साहू
संचालक
बैंक ऑफ़ इंडिया
कियोस्क शाखा बिर्रा