सक्ती
निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण

सक्ती – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत व विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चंद्रपुर एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 जैजैपुर के संबंधित अधिकारी सहित जिले के निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।
