सक्ती

फसल क्षति की स्थिति में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर दें सूचना

फसल क्षति की स्थिति में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर दें सूचना kshititech

सक्ती –  सक्ती जिले में विगत दिनों से चक्रवात के कारण किसानों की फसलों को क्षति होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत कृषि रक्षक पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। फसल नुकसान होने की स्थिति में किसान 72 घंटे के भीतर केंद्र सरकार के टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दे सकते हैं। केवल वही किसान टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी फसल का बीमा कराया है। फसल क्षति की स्थिति में फसल बीमा किसानों के लिए बेहतर सुरक्षा कवच साबित हो सकता है।
     उप संचालक कृषि सक्ती द्वारा सभी पात्र किसानों, जिनकी फसल क्षति हुई है, से टोल फ्री नंबर 14447 पर सही एवं वास्तविक जानकारी देने की अपील की गई है। अरनब चक्रवात के कारण धान की फसल को हुई क्षति का आकलन करने एवं खेतों का सतत भ्रमण कर सर्वेक्षण करने के लिए मैदानी अमले को निर्देशित किया गया है। साथ ही बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधियों को भी प्रचार-प्रसार एवं सतत भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कृषक अपनी फसल क्षति की सूचना टोल फ्री नंबर पर दे सकें तथा फसल क्षति का आकलन कर नुकसान की स्थिति में पात्र कृषकों को बीमा दावा भुगतान किया जा सके।