सक्ती

बसंतपुर और बिर्रा में राज्य मार्ग तालाब में तब्दील , राहगीरों को हो रही भारी परेशानियाँ

बसंतपुर और बिर्रा में राज्य मार्ग तालाब में तब्दील , राहगीरों को हो रही भारी परेशानियाँ kshititech

सक्ती / बिर्रा- जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम बसंतपुर और बिर्रा में बिर्रा से भटगांव जिला सारंगढ़ को जोड़ने वाली राज्य मार्ग  के तालाब में तब्दील हो जाने से आवागमन करने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

      गौरतलब है कि जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसंतपुर और बिर्रा में ,बिर्रा से भटगांव जिला सारंगढ़ को जोड़ने वाली राज्य मार्ग  के तालाब में तब्दील हो जाने से आवागमन करने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार चौक बसंतपुर के आगे में और बिर्रा के बसंतपुर किकिरदा रोड में छत्तीसगढ़ हार्वेस्टर पार्ट्स के पास,बिर्रा से भटगांव जिला सारंगढ़ और बलौदा बाजार, रायपुर, महासमुंद आदि कई जिलों को जोड़ने वाली एकमात्र राज्य मार्ग में आजकल बरसात के दिनों में बरसाती पानी भर जाने के कारण तालाब में तब्दील हो गई है। रोजाना इस राज्य मार्ग से हजारों की संख्या में आने जाने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को राज्य मार्ग सड़क में पानी भरने से बेवजह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिर्रा से भटगांव तक राज्य मार्ग की हालत बहुत ज्यादा जर्जर हो चुकी है। इस राज्य मार्ग में बड़े-बड़े और लंबे चौड़े जानलेवा गढ्ढे  जगह-जगह दिखाई पड़ रहे हैं। इस राज्य मार्ग की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। इसके बावजूद इधर जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कुर्सी में बैठकर कार्यालय की शोभा बढ़ा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार इस राज्य मार्ग में रोजाना चलने वाले दुपहिया वाहन चालक गिरकर घटना का शिकार हो रहे हैं। क्योंकि इस मार्ग में बड़े-बड़े जानलेवा नुमा गड्ढा हो गया है। राज्य मार्ग में जगह-जगह बड़े-बड़े जानलेवा नुमा गड्ढा में बरसाती पानी का जमाव हो गया है। गड्ढा में पानी भरने से दिखाई नहीं देता है। वाहन चालक इस राज्य मार्ग में बने जानलेवा नुमा बड़े-बड़े गड्ढों का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। जिसके कारण मोटरसाइकिल सवार रोज घटना का शिकार हो रहे हैं। मजेदार बात यह है कि जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग को वाहन चालकों एवं राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। जिसके कारण इस राज्य मार्ग में तालाब जैसे पानी भरने से बेवजह वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

     बहरहाल कारण चाहे जो भी हो  लेकिन बिर्रा से भटगांव जिला सारंगढ़ को जोड़ने वाली राज्य मार्ग में बसंतपुर और बिर्रा में बरसाती पानी का जमाव होने से वाहन चालकों को बेवजह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।