सक्ती
महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाया स्वच्छता का विशेष अभियान

सक्ती – स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत विशेष अभियान 6.0 (Special Campaign 6.0) के तहत जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सक्ती के मार्गदर्शन में 30 अक्टूबर 2026 को जिले के समस्त परियोजना कार्यालयों, सखी वन स्टॉप सेंटर सक्ती, महिला सशक्तिकरण केंद्र, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यालय परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई, अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण तथा अनुपयोगी सामग्री के उचित निस्तारण संबंधी गतिविधियां संचालित की गईं। साथ ही स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
