हत्या के फरार आरोपी ग्राम खुर्सुला बल्किपाली बिलाईगढ़ जंगल से गिरफ्तार

सक्ती- संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अनिल विश्वकमा पिता तिहारू ग्राम कैमरा थाना हसौद जिला – सक्ती (छ.ग.) दिनांक 23.10.2026 को थाना उपस्थित रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी दिनांक 23.10.2026 को सुबह अपने घर पर था प्रार्थी का बुआ का लडका 07.15 बजे उसके घर आकर बताया कि की बुआ लक्ष्मीन बाई विश्वकर्मा पति ब्रिजलाल विश्वकर्मा उम्र 46 साल ग्राम कैथा थाना हसौद की शव को 07.00 बजे रामलाल कश्यप के खेत में मेरी दोनों नाबालिक भतीजी ने देखे है विकास विश्वकर्मा को बताये है कि दिनांक 22.10.2026 के रात्रि में रामलाल कश्यप का खेत सामने कसीही पेड के पास दादी लक्ष्मीन धनुहार को गांव का रंजीत धनुहार द्वारा हाथ मुक्का एवं आग जलाने वाली लकड़ी से रात्रि में मारपीट किया है । मृतिका लक्ष्मीन बाई के शव को खेत से ले जाकर मृतिका के घर अन्दर परछी जमीन में रखे है आरोपी रंजीत धनुहार फरार है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। आरोपी रंजीत धनुहार घटना कारित कर सकुनत से फरार था पता साजी हेतु मुखबिर लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करने आदेशित करने तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर (डभरा) सुमित गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एव दिशा निर्देश पर दिनांक 29.10.26 को मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम ख़ुरसुला बकलीपाली थाना बिलाईगढ़ जंगल में आरोपी रंजीत धनुहार लुक छीप कर रह रहा है सूचना मिलेन पर रात्रि में थाना स्टाफ के साथ ग्राम ख़ुरसुला बकलीपाली थाना बिलाईगढ़ जंगल में दबिश दिया गया जो आरोपी जंगल में छिपा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया । रंजीत धनुहार को पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में हिकमत अमली से पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने मेमोरेण्डम कथन में बताये कि गाली गलौज करने की बात को लेकर मृतिका को हाथ मुक्का एवं जलाने वाली लकड़ी से मारपीट कर हत्या कर दिया हूं। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने पर दिनांक 29.10.2026 गिरफ्तार कर गिरफ्तारी का कारण और जमानत का अधिकार से अवगत कराया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई| गिरफ्तार आरोपी को न्याययिक अभिरक्षा में भेजा गया।
