सक्ती

सक्ती जिला प्रशासन में बड़ा फेरबदल

कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों के प्रभार में किया आंशिक संशोधन, लिंक अधिकारी भी नियुक्त

सक्ती –  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से आंशिक संशोधन किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।जारी आदेशानुसार अधिकारियों को आगामी आदेश पर्यन्त नवीन दायित्व सौंपे गए हैं –
1. वासु जैन, IAS (2021) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सक्ती – जैन को नोडल अधिकारी के रूप में कौशल विकास, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुधन विकास, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्रामोद्योग, रेशम, रोजगार एवं जनशक्ति नियोजन, ऊर्जा, शिक्षा, जिला योजना एवं सांख्यिकी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला अंत्यावसायी, समाज कल्याण विभाग का प्रभार सौंपा गया है।
2. नवीन कुमार भगत, अपर कलेक्टर – भगत को अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी बनाया गया है। वे तहसील सक्ती, बाराद्वार, जैजैपुर, हसौद, भोथिया, अड़भार, डभरा एवं चंद्रपुर के भू-राजस्व मामलों का निराकरण करेंगे। इसके साथ ही द्वितीय अपील, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, विशेष विवाह अधिकारी, सत्कार शाखा, जनगणना, आवास आबंटन, समय-सीमा-जनदर्शन, खनिज, आबकारी, खाद्य, मार्कफेड, मंडी, नाप-तौल एवं श्रम विभाग (बंधक श्रमिक) का प्रभार देखेंगे।
3. के. एस. पैकरा, अपर कलेक्टर – पैकरा विभागीय जांच अधिकारी, प्रथम अपीलीय अधिकारी (RTI-2005), पुलिस गृह व जेल, जिला कोषालय, लोक निर्माण विभाग, गृह निर्माण मंडल, रेडक्रॉस, 20 सूत्रीय कार्यक्रम, भाड़ा नियंत्रण, जिला शहरी विकास अभिकरण, नगर तथा ग्राम निवेश, अल्प बचत, अनाधिकृत विकास नियमितीकरण एवं निक्षेपकों के हितों का संरक्षण शाखा का कार्य देखेंगे।
4. पोषक चौधरी, डिप्टी कलेक्टर – चौधरी को वित्त शाखा (आहरण एवं संवितरण), स्थापना, नाजरात, खाद्य एवं औषधि, शिकायत, सतर्कता व PGN पोर्टल, मुख्यमंत्री जन चौपाल, सांसद-विधायक पत्र, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के पत्र, जन समस्या निवारण, अभिलेख कोष्ठ, पर्यटन-संस्कृति-पुरातत्व, नागरिकता-पासपोर्ट, आवक-जावक, वक्फ बोर्ड एवं देवस्थान-पुनर्वास शाखा का प्रभार दिया गया है।
5. प्रीतेश सिंह राजपूत, डिप्टी कलेक्टर – राजपूत रीडर टू कलेक्टर, न्यायिक, सांख्य लिपिक, लाइसेंस, भू-अभिलेख, भू-बंटन, भू-अर्जन, नजूल, व्यपवर्तन, आपदा मोचन, राहत-बाढ़ (RBC 6-4), राजस्व शाखा, चरित्र सत्यापन, आधार-ब्रिस्क, बैंक वसूली, भारत नेट-चिप्स, लोक सेवा गारंटी, लोक सेवा केन्द्र, सूचना का अधिकार, वीडियो कॉन्फ्रेंस, IT, पारस पोर्टल, जिला खेल एवं CSR शाखा का संचालन करेंगे।
6. श्रीमती ललिता भगत, संयुक्त कलेक्टर – श्रीमती भगत को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दण्डाधिकारी मालखरौदा का प्रभार सौंपा गया है। वे लोक परिसर बेदखली, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण, भू-अर्जन, नजूल, लोक न्यास, प्रेस रजिस्ट्रेशन, कानून-शांति व्यवस्था एवं पंचायत राज अधिनियम से संबंधित कार्यों का निर्वहन करेंगी।
लिंक अधिकारी नियुक्त –
कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए अवकाश/प्रवास की स्थिति में लिंक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं -सीईओ जिला पंचायत वासु जैन के लिंक – प्रथम लिंक नवीन भगत, द्वितीय लिंक के.एस. पैकराअपर कलेक्टर नवीन भगत के लिंक – प्रथम पैकरा, द्वितीय पोषक चौधरी अपर कलेक्टर पैकरा के लिंक – प्रथम पोषक चौधरी, द्वितीय प्रीतेश राजपूत डिप्टी कलेक्टर पोषक चौधरी के लिंक – प्रथम प्रीतेश राजपूत, द्वितीय पैकरा डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत के लिंक – प्रथम पैकरा, द्वितीय पोषक चौधरी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।