नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार


दोनों आरोपियों से 100-100 रु का 55 नग एवं 500-500 रु का 24 नग नकली नोट, नकली नोट छापने वाला कलर प्रिंटर, फेम एवं अन्य सामाग्री तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद
सक्ती- संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ओम साहू पिता प्रमोद साहू उम्र 19 साल साकिन हसौद थाना हसौद जिला सक्ती थाना छ.ग. द्वारा दिनांक 27 10.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि बजरंग चौक में डेली नीड्स का दुकान है दिनांक 23.10.2026 को शाम करीबन 07.30 बजे एक एक्टिवा नीला रंग की जिसका कमांक सीजी 13 एजेड 9089 जिसमें दो व्यक्ति उसके दुकान पर नकली नोट खपाने आये थे कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामला नकली छापने एवं खपाने का होने से मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करने आदेशित करने तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) चंद्रपुर (डभरा) सुमित गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एव दिशा निर्देश पर, थाना स्टाफ के साथ ग्राम कोसीर जाकर आरोपियों के सकूनत पर दबिश दिया गया जो सकूनत पर उपस्थित मिला आरोपी नरेश कुमार आदित्य, संजय आदित्य को घटना के संबंध में हिकमत अमली से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने मेमोरेण्डम कथन में बताये कि संजय कुमार आदित्य के घर में कलर प्रिंटर मशीन है जिसमें 04-05 दिन पूर्व कलर प्रिंटर मशीन से 500 रुपए एवं 100 रुपए के कुल 80 नकली नोट 17600 रुपए का नकली नोट छापे थे। जिसमें से कुछ नकली नोट को लेकर दिनांक 23.10.2026 को दोनों स्कूटी क्रमांक सीजी 13 एजेड 9089 से ग्राम हसौद में बजरंग चौक के पास एक डेली नीड्स की दुकान में खपाने के लिए गये थे जहां दुकानदार द्वारा जाली नोट है कहकर पहचान लेने से दोनो वापस आ गये थे |आरोपियों द्वारा 500 रुपए, 100 रुपए का नकली नोट एवं प्रिंटर को घर में छुपाकर रखना बताये जाने पर आरोपी नरेश कुमार आदित्य पिता फूलसाय आदित्य उम्र 36 साल व संजय आदित्य पिता जगतराम आदित्य उम्र 30 साल दोनों निवासी कहरापारा कोसीर थाना कोसीर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ.ग. के कब्जे से कुल 500/- एवं 100/- के कुल 79 नग नकली नोट कुल 17500/- 1 नग कलर प्रिंटर, 1 जग स्केल, 1 नग कटर, 1 नग गोंद का डिब्बा,1 नग हरा रंग का चमकीला टेप, 3 नग ए-4 साईज फोटो निकालने का पेपर, 2 नग कलर फोटो निकालने वाला 500/- एवं 100/- निकालने के लिए बनाये गये फ्रेम अन्य सामाग्री एवं घटना में प्रयुक्त ब्लू कलर का एक्टिवा स्कूटी कमांक सीजी 13 एजेड 9089 को जप्त किया गया है। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने पर दिनांक 28.10.2026 गिरफ्तार कर गिरफ्तारी का कारण और जमानत का अधिकार से अवगत कराया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई| गिरफ्तार आरोपी गणों को न्याययिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
