कंचनपुर बूढ़ादेव स्थल में जवारा विसर्जन कार्यक्रम संपन्न


सक्ती- कंचनपुर सक्ती बूढ़ादेव स्थल में जो जवारा का कार्यक्रम रखा गया था, जिसका विसर्जन ग्राम बोरदा तालाब में किया गया। जिसमें गोंड समाज के प्रमुख पदाधिकारी गजाधर सिंह जगत, चक्रधर सिंह मरावी, कलाराम नेम, बलवंत सिंह जगत, गोंडवाना महामंत्री जागेश्वर सिंह राज, राम प्रसाद नेताम, अयोध्या सिंह नेम, कुशवाहा राम जगत, महादेव पुष्पेंद्र नेम, पिंटू सिंह, मंगलुराम गुरुजी, महेंद्र कुमार, सिद्धार्थ जगत, सरई पाली तहसील अध्यक्ष लीलाधर सिंह नेताम, मनीराम कर्मा दल के साथ में मातृशक्ति द्वारा जवारा का कार्यक्रम विसर्जन किया गया। जिसमें ग्राम बोरदा के ग्रामवासियों द्वारा स्वागत किया गया। कंचनपुर बूढ़ादेव स्थल पर भावभीनी श्रद्धा के साथ यह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिपूर्ण हुआ। देवी-देवता की आराधना की गई, क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि बनी रहे, इस कामना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
