सक्ती से ग्राम उल्दा स्थित माँ वैष्णो देवी के लिए निकली पदयात्रा

भक्तों में भारी उत्साह, जय माता दी के जयकारों से गूंजा सक्ती नगर
इस नवरात्रि मे पहली बार निकली यह यात्रा बड़ी संख्या में भक्तों ने किया माता के दर्शन

सक्ती – ग्राम उल्दा स्थित माँ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए सक्ती नगर से श्रद्धालुओं का जत्था पदयात्रा पर नवरात्रि की सप्तमी तिथि 17 अक्टूबर दोपहर को रवाना हुई। जय माता दी के जयकारों और डीजे की धुन पर सैकड़ों भक्तों ने माँ के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा प्रारंभ की। महामाया पदयात्रा सेवा समिति सक्ती के तत्वावधान में महामाया मंदिर सक्ती से उल्दा तक 16 किलोमीटर की प्रथम पदयात्रा निकाली गई। इस धार्मिक पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पैदल शामिल होकर अपनी आस्था और श्रद्धा का परिचय दिया। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। पदयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में पेयजल की व्यवस्था की गई। इस दौरान राहुल अग्रवाल, कालू रघुनाथ, मनोज, सोनू एवं मोहित ने सहयोग प्रदान किया। सभी ने पदयात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में अपनी सहभागिता निभाई। आयोजन को सफल बनाने में समिति के हेमंत देवांगन, रमेश देवांगन, पीलू देवांगन, अमित तंबोली सहित समिति के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्रद्धालुओं की सहभागिता और सेवा भाव के साथ आयोजित इस प्रथम पदयात्रा में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।
श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए, माता चुनरी और ध्वज लेकर पैदल मार्ग पर निकले। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह भक्तों के लिए जलपान व फल की व्यवस्था की। यात्रा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यह पदयात्रा पहली बार निकली है, जिसमें शहर सहित आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु सम्मिलित हुए। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते जय माता दी के नारे के साथ और कीर्तन करते लेकर पदल मार्ग पर निकले। स्थानीय लोगों ने जगह-जन-जाह भक्तों के लिए जलपान व फल की व्यवस्था की। यात्रा समिति के अध्यक्ष बताया कि यह पदयात्रा नवरात्र के अवसर पर निकाली जाती है, और इस बार यह यात्रा पहली बार निकल गई है अब प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रि में यह यात्रा निकाली जाएगी आज बड़ी संख्या में भक्तों ने माता के दर्शन किए हैं।
