सक्ती शहर में राजस्थान की प्रसिद्ध मिठाइयां एवं नमकीन भी अब मिलेगी

18 अक्टूबर को नगर के सामुदायिक भवन के सामने गौरव पथ मार्ग पर बीकानेर स्वीट्स का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा किया गया
सक्ती – 18 अक्टूबर को सक्ती शहर के गौरव पथ मार्ग पर सामुदायिक भवन के ठीक सामने बीकानेर स्वीट्स का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष एवं अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने फीता काट कर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया तथा इस दौरान बीकानेर स्वीट्स के संचालक गणों ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया तथा पूजा अर्चना की गई इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा की सक्ती शहर में बीकानेर स्वीट्स के शुभारंभ से अब लोगों को राजस्थान की प्रसिद्ध मिठाइयां एवं नमकीन भी एक ही स्थान पर मिलेगा तथा सक्ती शहर मिठाइयों के लिए काफी प्रसिद्ध है एवं सक्ती की मिठाइयां दूर दराज अन्य राज्यों में भी वैवाहिक कार्यक्रमों एवं अन्य आयोजनों में लोग लेकर जाते हैं।तथा बीकानेर स्वीट्स जो की राजस्थान के प्रसिद्ध मिठाइयों की एकमात्र दुकान है। तथा आज राजस्थान की मिठाइयां पूरे देश में अपनी क्वालिटी और गुणवत्ता के लिए जानी जाती हैं। अग्रवाल ने बीकानेर स्वीट्स के संचालकों को इस प्रतिष्ठान के शुभारंभ की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया समाजसेवी कमलेश निगानिया कम्मू एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
