सेवा मेरा योगदान के तहत जिले में विविध गतिविधियों का हो रहा आयोजन

8 अक्टूबर को चयनित वृद्धाश्रम, अनाथालय तथा जिले के दूरस्थ अंचलों में वंचित बच्चों के गांवों का भ्रमण एवं सहायता कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन
सक्ती – “सेवा संकल्प अभियान” के तहत सेवा मेरा योगदान पहल अंतर्गत जनसेवा, जनजागरूकता, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत 8 अक्टूबर को चयनित वृद्धाश्रम, अनाथालय तथा जिले के दूरस्थ अंचलों में वंचित बच्चों के गांवों का भ्रमण एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता से जनसेवा को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा तथा शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समस्त जिलेवासियों से अपील की गई है कि सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जिलेवासी ज्यादा से ज्यादा जुड़े तथा विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करे। जिससे एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके।
