श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 177वीं महाआरती में पंडित मणि वैष्णव हुए शामिल

सक्ती- श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में आयोजित 177वीं महाआरती श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति के उत्साह से सराबोर रही। महाआरती में बिलासपुर से पहुंचे पंडित मणि वैष्णव विशेष रूप से शामिल हुए। मंदिर परिवार की संध्या वैष्णव, लीलावती वैष्णव, पुष्पा निर्मलकर, पत्रिका साहू, प्रेमलता जायसवाल सहित नारी शक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात पंडित मणि वैष्णव ने हनुमान परिवार के सदस्यों के साथ 51 दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित की।
मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का श्रृंगार एवं विधिवत पूजन कर आरती संपन्न कराई। कार्यक्रम का संचालन कोंडके मौर्य ने किया, जबकि फोटोग्राफी का दायित्व रिंकू निर्मलकर ने निभाया।
इस अवसर पर पंडित मणि वैष्णव ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसके लिए वे मंदिर परिवार के आभारी हैं, तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने कहा कि “महाआरती सनातन संस्कृति के सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और एकता को मजबूत करते हैं।”
महाआरती के अवसर पर सुबह का श्रृंगार सुनील दरयानी तथा शाम का श्रृंगार विनय जायसवाल द्वारा कराया गया। प्रसाद व्यवस्था यातायात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा एवं अमित तंबोली की ओर से की गई।
वहीं सिंदूर अभिषेक रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, लीना विकास बरेठ, नितिन अन्नपूर्णा, प्रत्यूषा पद्माक्ष सोनी एवं नंदकिशोर डडसेना द्वारा कराया गया। सुंदरकांड पाठ में शुभी, सूरज, संजीव गबेल, मोतीलाल देवांगन, एकांश बरेठ, आदित्य अग्रवाल एवं गितेश कुमार पांडेय ने सहभागिता निभाई।
महाआरती के इन भक्तिमय पलों के बीच हनुमान परिवार की श्रीमती संध्या ओम वैष्णव का जन्मदिन भी मनाया गया। मंदिर परिवार एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।
