सक्ती
सेवा संकल्प अभियान के सेवा सेतु शिविर में जनमन पत्रिका का किया गया निःशुल्क वितरण


सक्ती – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविर में जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रकाशित निःशुल्क जनमन पत्रिका का वितरण किया गया। शासकीय हाईस्कूल सपोस, डभरा में आयोजित शिविर के दौरान आमजन एवं विद्यार्थियों को जनमन पुस्तिका निःशुल्क प्रदान की गई। जनमन पत्रिका के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पत्रिका में प्रकाशित उपयोगी जानकारी का अवलोकन किया तथा शासन की योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
