सक्ती

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण आयोजित

सक्ती –  भारत निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा जिला सक्ती कलेक्टर जयश्री जैन एवं प्रभारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश सिंह राजपूत के निर्देशानुसार विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ECINET APP के माध्यम से चिन्हांकित संस्थाओं के नोडल अधिकारियों एवं प्राचार्यों के ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रो. सोमेश कुमार घिटोड़े, सहायक प्राध्यापक, प्रो. प्रशांत बनाफर, सहायक प्राध्यापक विजय पांडे, व्याख्याता एवं चित्रसेन दिनेश, व्याख्याता द्वारा बताई गई। इस अवसर पर शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती के छात्र-छात्राओं को नवीन मतदाता के रूप में फॉर्म-6 ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया के संबंध में प्रो. सोमेश कुमार घिटोड़े, सहायक प्राध्यापक एवं जिला मास्टर ट्रेनर द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को अपना पंजीयन कर मतदाता बनने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही सभी संस्थाओं में निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया। इस अवसर पर निर्वाचन कार्यालय के सहायक प्रोग्रामर श्रवण गभेल, संबंधित अधिकारी कर्मचारी, प्राचार्य, छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।