बसंतपुर के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य पर भ्रष्टाचार करने का आरोप

जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसंतपुर का पूरा मामला
सक्ती / बिर्रा- ग्राम पंचायत बसंतपुर के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य कमीशन के नाम पर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। ग्राम पंचायत बसंतपुर के सरपंच और पंचायत सचिव के द्वारा मिली भगत करके लाखों रुपए का वारा न्यारा कर दिया गया है। यहां के लोगों ने आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग किए हैं।
गौरतलब है कि जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत सबसे अंतिम छोर पर बसे ग्राम पंचायत बसंतपुर में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत सामुदायिक भवन स्वीकृत राशि 13 लाख रु कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत बसंतपुर के सरपंच मेलाराम चौहान और पंचायत सचिव छोटेलाल पटेल के द्वारा सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य करवाया गया है। किन्तु सरपंच एवं सचिव की हठधर्मिता और मनमानी के कारण आम लोगों के आने जाने वाले मार्ग पर सामुदायिक भवन बनाया गया है । इसके साथ ही जिस जगह पर सामुदायिक भवन सरपंच के द्वारा बनाया गया है वहीं गड्ढे में बनाने के कारण इस भवन के चहुंओर पानी से लबालब भरा रहता है। जिसके कारण सामुदायिक भवन में ताला लगा रहता है सबसे बड़ी खासियत यह है कि सामुदायिक भवन के छत से पानी सिपेज होकर भवन के अंदर जा रहा है। जिसके कारण भवन के अंदर के दीवार में पानी का सीलन लगा रहता है। साथ ही सामुदायिक भवन में 13 लाख की राशि खर्च किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा कमीशन पे कमीशन का भवन बनाकर भष्टाचार की सारी हदें सरपंच मेलाराम चौहान ने कर दी है तथा सामुदायिक भवन में गुणवत्ता युक्त सामग्री का सही उपयोग नहीं करके कमीशन खोरी के चक्कर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है और सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य को देखने के बाद सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस भवन में कितनी पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता युक्त सामग्री का उपयोग किया गया है। आज भवन में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना की राशि का सरपंच मेलाराम चौहान के द्वारा किस तरह राशि का बंदरबांट किया गया है इस बात का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। अगर मामले की निष्पक्ष जांच होने पर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता की कलाई की पोल खुल जाएंगी।
कमीशन का खेल में रंगा सामुदायिक भवन
मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना की राशि का सरपंच ने किस तरह बंदरबांट किया है इसका ताजा उदाहरण ग्राम पंचायत बंसतपुर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता में आंकलन किया जा सकता है इस भवन में कमीशन का खेला ऐसा चला कि कमीशन के फिराक में सामुदायिक भवन भष्टाचार के रंगा है तथा भवन की वास्तविकता भवन को देखने के बाद सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
सामुदायिक भवन निर्माण पर उठने लगा ऊंगली
सामुदायिक भवन बंसतपुर में ग्रामीण लोगों ने बताया कि जिस तरह से कार्य एजेंसी सरपंच मेलाराम चौहान के देखरेख में कार्य किया गया है इससे पता चलता है कि सामुदायिक भवन में गुणवत्ता हीन सामग्री का उपयोग करके घटिया सामग्री लगाने का आरोप सरपंच पर लगा है। सामुदायिक भवन में निर्माण कार्य पर ऊंगली उठना लाजिमी है।
बहरहाल कारण चाहे जो भी हो, लेकिन ग्राम पंचायत बसंतपुर के सरपंच और पंचायत सचिव के कार्य शैली से ग्रामीणों को बेवजह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मेरे द्वारा अच्छा काम करवाया गया है। आसपास के गांव में ऐसा काम नहीं हुआ है। अगर ग्रामीण शिकायत कर रहे हैं तो इसकी जांच होना चाहिए।
मेला राम चौहान
सरपंच
ग्राम पंचायत बसंतपुर
