सक्ती

लीनेस क्लब सक्ती ने मनाया गांधी जयंती

लीनेस क्लब सक्ती ने मनाया गांधी जयंती kshititech

सक्ती- आल इंडिया लीनेस क्लब डिस्ट्रिक्ट सी जी -1 स्वर्णिम की अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो के नेतृत्व में लीनेस अनीता सिंह के निवास में 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जंयती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा सामान्य बैठक कर आगे के कार्यक्रमों की चर्चा की गई एवं एरिया कान्फ्रेंस से मिले अवार्ड का वितरण किया गया तथा जूनियर पी एस टी को भी मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया एवं पूर्व एरिया ऑफिसर लीनेस लता नायक के द्वारा जूनियर पी एस टी एवं क्लब के पी एस टी को उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा शनि मंदिर तालाब घाट के आसपास के परिसर को स्वच्छ किया गया एवं स्वच्छता ही सेवा है ,अपने अपने आसपास सफाई रखें और स्वस्थ रहें का संदेश देकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं जरूरतमंदों को गांधी जी की पोटली देकर उनके विचारों को नमन किया गया, स्वच्छता हेतु साबुन, टूथपेस्ट शैंपू,चॉकलेट एवं बिस्किट का पोटली वितरण किया गया सचिव निकहत करीम मलिक का सराहनीय योगदान रहा इस अवसर पर , रामकुवरं साहू, अनीता सिंह, विजया जायसवाल, पूनम साहू, भगवती देवांगन, प्रभा जायसवाल, एवं जूनियर पी एस टी उपस्थित रहे एवं क्लब के सभी सदस्यों ने स्वच्छता एवं जरूरतमंद की सेवा में अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।