सक्ती

सक्ती जिले के एडिशनल कलेक्टर लकड़ा एवं तीन डिप्टी कलेक्टरों के हुए तबादले

सक्ती – छत्तीसगढ़ में चल रहे सेवा संकल्प कार्यक्रम के बीच छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने 29 सितंबर 2026 को एक आदेश जारी कर राज्य के 125 प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। जिसमें सक्ती जिले के वर्तमान एडिशनल कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा, डिप्टी कलेक्टर रूपेंद्र पटेल, अरुण कुमार सोंम एवं बालेश्वर राम का तबादला किया गया है।