सक्ती
नहीं रहे – एल आर जायसवाल


सक्ती – सांस्कृतिक विकास मंच सक्ती के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार सेवानिवृत्त व्याख्याता एल आर जायसवाल उम्र 86 वर्ष का बीती रात्रि आकस्मिक निधन हो गया है। जिसका अंतिम संस्कार आज दिनांक-2 सितंबर 2026 दिन- बुधवार को सुबह 10:00 बजे स्थानीय मुक्तिधाम बाराद्वार रोड सक्ती में किया गया । उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास पुरानी धर्मशाला के सामने महामाया पैथों लैब के बगल से निकली । एल आर जायसवाल के निधन पर सांस्कृतिक विकास मन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।वे पूरे प्रदेश अपितु राष्ट्र में वरिष्ठ साहित्यकार के रूप में जाने जाते थे। तथा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए हैं।
