बुधवार को सक्ती जिले में भाजपा ने करी अपने नए मंडल प्रभारी सह प्रभारियो की घोषणा तो वही भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने किया सक्ती जिले में मोर्चा/ प्रकोष्ठ के जिला प्रभारियो की नियुक्ति का आदेश जारी


सक्ती – भाजपा जिला सक्ती ने मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के जिला प्रभारियों की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, संभाग प्रभारी जगदीश (रामू) रोहड़ा, संभाग सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला एवं जिला प्रभारी मनोज शर्मा की सहमति से जिले के विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के जिला प्रभारियों की घोषणा की है।घोषित सूची के अनुसार किसान मोर्चा के प्रभारी केशव चन्द्रा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी कैलाश साहू, अजा मोर्चा के प्रभारी निर्मल सिन्हा, अजजा मोर्चा के प्रभारी भोजराम साहू, महिला मोर्चा की प्रभारी श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव तथा युवा मोर्चा के प्रभारी कविशरण वर्मा बनाए गए हैं। वहीं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी के रूप में गगन जयपुरिया, रमेश सिंघानिया, मांगेराम अग्रवाल एवं डॉ. राजेन्द्र चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया/आईटी सेल के प्रभारी अरुण शर्मा नियुक्त किए गए हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
भाजपा जिला सक्ती ने सभी 15 मंडलों के प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा की
सक्ती। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार एवं संभाग प्रभारी जगदीश (रामू) रोहरा, संभाग सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला तथा जिला प्रभारी मनोज शर्मा की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने जिला सक्ती के सभी मंडलों के प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा की है।
घोषित सूची इस प्रकार है- सक्ती नगर मंडल – प्रभारी श्री पीताम्बर पटेल, सहप्रभारी श्री ओमप्रकाश देवांगन, सक्ती ग्रामीण मंडल – प्रभारी प्रमोद गबेल, सहप्रभारी भूपेंद्र यादव, बाराद्वार मंडल – प्रभारी कीर्तन चन्द्रा, सहप्रभारी सुरेश साहू, सारागांव मंडल – प्रभारी गोपी सिंह ठाकुर, सहप्रभारी प्यारे लाल जांगड़े।
सिवनी मंडल – प्रभारी लोकेश साहू, सहप्रभारी परमानंद पटेल। अड़भार मंडल – प्रभारी सुश्री अन्नपूर्णा राठौर, सहप्रभारी धनंजय नामदेव। मालखरौदा मंडल – प्रभारी सुश्री सुशीला सिन्हा, सहप्रभारी बबलू मैत्री। डभरा मंडल – प्रभारी सोनसाय देवांगन, सहप्रभारी देवकुमार साहू। कोटमी मंडल – प्रभारी अरुण शर्मा, सहप्रभारी नीलकंठ सोनी। चन्द्रपुर मंडल – प्रभारी सम्पूर्णानंद मिश्रा, सहप्रभारी देवलाल कश्यप। छपोरा मंडल – प्रभारी श्रीमती रूपा सिंह देव, सहप्रभारी रामनरेश साहू। हसौद मंडल – प्रभारी रंजीत अजगल्ले, सहप्रभारी दीपक साहू। बहमनडीह मंडल – प्रभारी भुवनभास्कर यादव, सहप्रभारी कृष्णकुमार देवांगन। जैजेपुर मंडल – प्रभारी नेतराम चन्द्रा, सहप्रभारी चन्द्रकुमार चन्द्रा। भोथिया मंडल – प्रभारी रामनरेश यादव, सहप्रभारी महावीर राठौर।भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों एवं सहप्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय तथा पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सभी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी से संगठन के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
