रायपुरसक्ती

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला इकाई सक्ती की नवीन कार्यकारिणी की हुई घोषणा

21 अगस्त को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम की स्वीकृति से जिला अध्यक्ष रमेश चंद अग्रवाल ने बनाई अपनी कार्यकारिणी

सक्ती ‌।‌ छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों के सबसे सशक्त संगठन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला इकाई सक्ती की एक आवश्यक बैठक 21 अगस्त शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के निर्देश पर आयोजित की गई। बैठक में काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। तो वहीं यूनियन के सक्ती जिला इकाई के अध्यक्ष रमेश चंद अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष की स्वीकृति से अपनी नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। तथा जिला कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही जिला अध्यक्ष रमेश चंद अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश में अमित गौतम जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन सक्रिय रूप से पत्रकार हितों के लिए काम कर रहा है। एवं सक्ती जिला इकाई भी विगत कई वर्षों से लगातार पूरे जिले में कार्यरत है एवं आने वाले दिनों में भी पत्रकार हितों को लेकर जिला इकाई द्वारा पहल की जाएगी।
सक्ती जिला इकाई की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण
यूनियन की सक्ती जिला इकाई की नवीन कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सुनील जिंदल बाराद्वार, महासचिव नरेश गेवाड़ीन सक्ती, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल जैजैपुर, जिला सचिव रामनारायण गौतम सक्ती व  मोहन लाल देवांगन सक्ती एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य में योमप्रकाश लहरे डोड़की, उदय मधुकर डडई एवं बजरंग अग्रवाल चिंटू बनाए गए हैं।
प्रदेश के मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में है यूनियन का अनुबंध
यूनियन के सदस्यों के लिए समय-समय पर चिकित्सा उपचार के लिए यूनियन द्वारा प्रदेश के प्रसिद्ध मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटलों में अनुबंध किया गया है. जिसमें यूनियन के सदस्यों को इलाज के दौरान 15 से 25% तक की चिकित्सा उपचार में सुविधा मिलती है।
छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में सक्रिय रूप से कार्यरत है यूनियन की इकाइयां
छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की जिला इकाई कार्यरत है जो की लगातार पत्रकार हितों के लिए एवं प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के निर्देश पर समय-समय पर विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों का भी आयोजन कर रही है।