अपनी पत्नी पर टांगी से प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटो में पहुंचा हवालात में


सक्ती – थाना जैजैपुर जिला सक्ती छ.ग. के अंतर्गत पत्नी को टांगी से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार हुआ है। जैजैपुर पुलिस की महिला संबंधी अपराध का निराकरण। मामले का संक्षिप्त विवरण प्रकार है कि प्रार्थी रामलाल सहीस थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसका पिता राजकुमार सहिस इसकी मां को पसंद नही करता था दूसरी पत्नि लाउंगा कहकर हमेशा लडाई झगडा करते रहता था एवं विगत 05 वर्ष से घर में खानापीना नही कर रहा था कि दिनांक 16.08.2026 के करीबन 16:30 बजे आरोपी राजकुमार सहिस इसकी मां सुमन बाई सहिस को नापसंद कर घर चली जाना कहने पर आहिता के इंकार करने पर गुस्से में आकर हत्या करने के नियत से धारधार टांगी से सिर में प्राणघातक हमला कर टांगी को कमरे मे छुपाकर घर से भाग गया। कि रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर मे अपराध क्रमांक 208/2026 धारा 109(1) बीएनएस का अपराध कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया। जो पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती डॉ भुनेश्वरी पैंकरा द्वारा महिला संबंधी गंभीर अपराधों का निराकरण करने हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी को मुखबीर सूचना पर ग्राम भोथिया के बाहर से घेराबंदी पकडा गया जिसका मेमोरेण्डम कथन लिया गया मेमोरेण्डम कथन में आरोपी ने अपनी पत्नी आहिता सुमन बाई को नापसंद कर घर चली जाना कहने पर आहिता के इंकार करने पर गुस्से में हत्या करने के नियत से टांगी से सिर में मारकर प्राणघातक चोंट पंहुचाना स्वीकार करने पर दिनांक 17.08.2026 के 12.30 बजे गिर. कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

