स्वतंत्रता दिवस: सक्ती नगर पालिका में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने फहराया तिरंगा


सक्ती- 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारत माता की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने तिरंगा फहराया एवं सभी शहर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर राष्ट्रगान भी हुआ एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी हुआ इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका सक्ती के उपाध्यक्ष भरत यादव, मनोज सोनी, नंद लाल प्रधान, गोविंद देवांगन, दीपक गुप्ता दादू केवट, इब्राहिम खान, वैभव चौबे, नंदलाल प्रधान मोहम्मद रियाजुद्दीन खान, सुश्री केसरी मैडम, रोहिणी। ऋषि देवांगन, रिकी सेवक, सुरेश साहू, सतीश तंबोली, सहित काफी संख्या में नगर पालिका के निर्वाचित पार्षद गण, एल्डरमैन गण, नगर पालिका के विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

