सक्ती
हसौद थाना क्षेत्र में कोटवारों की बैठक, SP के निर्देश पर अवैध प्रवासी पर कड़ी नजर रखने दिए निर्देश

सक्ती- आज दिनांक 02/08/2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक तथा अनु. अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर के आदेशानुसार थाना प्रभारी हसौद के द्वारा हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी ग्राम कोटवारों का मीटिंग लिया गया जिसमें अवैध प्रवासी, मुसाफिर, फेरीवाले, किरायदारों का नाम पता, मोबाईल नंबर, आधार नंबर, पेन कार्ड नम्बर, स्थाई पता , आने का दिनांक समय, जाने का दिनांक समय, पहचानने वाला का नाम पता, फोटो, हस्ताक्षर आदि सम्पूर्ण जानकारी एक कॉपी (रजिस्टर) में लिखने और संदेह होने पर तत्काल थाना सूचित करने समझाइए दिया गया एवं सभी कोटवारों को कॉपी एवं पेन वितरण किया गया।

